भिण्ड। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में जिले में फरार अपराधियों, इनामी आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना प्रभारी देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा लगातार सूचना संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में थाना देहात पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने 13 वर्षों से फरार 10 हजार रूपये के इनामी स्थायी वारंटी तथा लगभग डेढ़ वर्ष से फरार 03 हजार रूपये के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वारंटी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे तथा अलग-अलग स्थानों पर अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे।
पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी तथा मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर एक वारंटी को ग्राम बंथरी, थाना मिहोना एवं दूसरे वारंटी को ग्राम निवसाई, थाना रौन से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। दोनों वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, ।
सराहनीय भूमिका-निरी शिवप्रताप सिंह राजावत, उनि धर्म सिंह तोमर, प्रआर नीरज सिंह, आर कमल तोमर, अजीत सिकरवार, सुमित शर्मा, भूपेन्द्र तोमर, दीपक जादौन, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अवधेश चौहान, फिरोज खान, आनन्द दीक्षित , राहुल यादव सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

0 टिप्पणियाँ