प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन की बौछार,भारी पुलिस बल रहा तैनात
भिण्ड । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे कांग्रेसजन गोल मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एकत्रित हुए। गांधीजी को माल्यार्पण के बाद रैली के रूप में नारे लगाते हुए परेड चौराहा पहुंचे।
परेड चौराहे पर पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतलों को लेकर खींचतान और झड़प की स्थिति बनी। पुलिस ने भारी बल तैनात कर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतलों का दहन कर दिया। विधायक गोहद केशव देसाई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल एवं शहर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ ने SIR तत्काल रोकने और हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की। नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के इस्तीफे तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखना लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है और इस मुद्दे को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों में विधायक गोहद केशव देसाई,मनोज देपुरिया,डॉ राधेश्याम शर्मा, महेश जाटव,रामहर्ष सिंह कुशवाह,राहुल सिंह भदोरिया, पंकज त्रिपाठी,केदार कौशल देवेंद्र निगम,रामस्वरूप गोयल,हलीम पठान,नरोत्तम सिंह नरवरिया,संतोष त्रिपाठी, संदीप मिश्रा,सुल्तान सिंह नरवरिया,अरविंद यादव हैवदपुरा,हरिओम सिंह भदोरिया,बदन सिंह राठौर, संजीव करैया,कृष्ण नारायण सिंह,शिशपाल सिंह भदोरिया, नयन सिंह राजावत,अजय शर्मा,रेखा भदोरिया,अंजना कुशवाहा,स्मिता शर्मा,अरविंद अरेले,शिवसिंह भदोरिया, रामजीलाल रामा वाल्मीकि बल्लू बघेल पार्षद,अजय शर्मा,रामवीर यादव,चंद्रशेखर हिंडोलिया,बलराम सिंह यादव,दर्शन सिंह तोमर, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया,बंटी गुर्जर,विनोद यादव,गजेंद्र यादव,ग्याप्रसाद दिवाकर, राजेंद्र यादव,विवेक जामोर,मातादीन सिंह जाटव पूर्व सरपंच,संदीप बघेल, प्रमोद बघेल,रोहित अर्गल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।


0 टिप्पणियाँ